मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर जिले के वांछित अपराधी गुड्डू कुमार को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। उस पर लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत 8 मामले दर्ज हैं। एसटीएफ के अनुसार, बुधवार को विशेष टीम ने मोतिहारी जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई की। गिरफ्तार गुड्डू साहेबगंज थाना के हुस्सेपुर पंचरुखीया का रहने वाला है। साहेबगंज में साढ़े छह साल पहले दो दिसंबर 2020 को हथियार के बल पर हुई लूट कांड में वह वांछित था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुड्डू के खिलाफ जिले के कई थानों में लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के 08 कांड दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- 20 वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार वह इलाके में सक्रिय अपराधी था और फरारी के दौरान ...