मुजफ्फरपुर, जून 4 -- साहेबगंज। गंडक दियारा के हुस्सेपुर जोराकांही गांव में बुधवार देर शाम विवाहिता वीणा देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव छिपा देने का आरोप लगाया है। मामले में सरैया थाने के पधैया रामपुर डोमन निवासी विशेश्वर सहनी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें हुस्सेपुर जोराकान्ही निवासी रामनिवास सहनी, नीतीश सहनी, प्रेम सहनी, राजकुमार सहनी समेत दस लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि 2017 में वीणा की हुस्सेपुर जोरा कान्ही निवासी महेश सहनी के पुत्र हरिकिशोर सहनी से शादी हुई थी। विवाह के बाद वीणा को प्रताड़ित किया जाने लगा। वीणा देवी को दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...