मुजफ्फरपुर, मई 11 -- साहेबगंज। रामपुर भिखनपुरा गांव में सोमवार को भू विवाद में दंपती की पिटाई कर दी। जख्मी विनेश कुमार यादव तथा उसकी पत्नी नेहा देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर विनेश कुमार यादव ने थाना में शिकायत की है। इसमें उमेश राय, दीपक कुमार समेत चार को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि भू विवाद को लेकर कहासुनी के बाद आरोपितों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...