मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- साहेबगंज (हिसं)। चोरी करने के आरोप में मंगलवार को खोरा गांव के 21 वर्षीय युवक प्रमोद महतो को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक खोरा के गगनदेव महतो का पुत्र है। उसने थाना में घटना की शिकायत की है, जिसमें हिम्मत पट्टी के दो लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.