बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं। साहू समाज का होली मिलन व पुरस्कार वितरण समारोह रविवार आठ मार्च को गोपी चौक स्थित साहू धर्मशाला में होगा। कार्यक्रम शाम से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राहुल साहू होंगे। अध्यक्षता संजीव साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष प्रेमलत्ता राठौर और डॉ. अवधेश सिंह राठौर उपस्थित रहेंगे। संयोजक बी.डी. मथुरिया ने बताया कि इस दौरान मेधावियों और समाज की विभूतियों को पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. राम बहादुर व्यथित व आनंद बाबू गुप्ता ने सपरिवार उपस्थिति की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...