सुल्तानपुर, जून 14 -- सुलतानपुर,संवाददाता दानवीर भामाशाह स्मारक चेतना समिति की ओर से आयोजित 17वें साहू-राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन नगर स्थित एक मैरिज हॉल में हुआ। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित 72 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- प्रतिभा सम्मान समारोह में 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानमुख्य अतिथि के विचार मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एडीएम अमृत लाल गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है।अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। राष्ट्रीय तेली साहू समाज महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीसी गुप...