साहू पोखर में कूदा अधेड़, डायल 112 ने बचाया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र स्थित साहू पोखर में शनिवार रात एक अधेड़ कूद गया। इसकी सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पोखर से निकाल। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पारिवारिक विवाद से तंग आकर अधेड़ ने पोखर में छलांग लगा दी थी। नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह का कहना है कि पीड़ित के पूरी तरह होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.