रामपुर, जून 27 -- साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति, साहू चौपाल के तत्वावधान में शनिवार को एक बैंक्वेट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राठौर-साहू चौपाल की ओर से समाज के ​हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहू चौपाल एडवोकेट रामचन्द्र साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का भविष्य तभी उज्जवल हो सकता है जब हमारी आने वाली पीढ़ी पूरी तरह शिक्षित हो। बिना शिक्षा के जीवन अंधकारमय है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर प्रसाद साहू ने बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की ...