फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से बुधवार को साहूपुरा में अवैध रूप से बस रही कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी के अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कर दिया। डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग को काफी दिनों से साहूपुरा में अवैध कॉलोनी बसने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पिछले दिनों विभाग ने टीम भेज कर जांच गई। लोगों को नोटिस कर अवैध निर्माणों को खुद कर हटाने के निर्देश दिए। लेकिन लोगों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। बुधवार को विभाग की ओर से तोड़फोड़ के लिए टीम भेजी गई। टीम को देखते हुए लोगों में हड़कंप मच गया और ह...