साहीवाल गाय पालने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
बागपत, जुलाई 13 -- बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना लागू की गयी है। इस योजना के तहत साहीवाल, गिर, थारपारकर नस्ल की गायों के पालने पर 50 फीसदी सब्सिडी सरकार की ओर से दी जायेगी। इस योजना के तहत आवेदन प्रकिया शुरू हो गयी है। इच्छुक पशुपालक एवं किसान 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार किसानों एवं पशुपालकों को समृद्धशील बनाने का भरकस प्रयास कर रही है। इसके लिये विभिन्न योजनायें संचालित की गयी हैं। इन्हीं में से मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना एक है। इस योजना के तहत 10 गायों की इकाई स्थापित करायी जायेगी। परियोजना 23.60 लाख की है और इसका 50 प्रतिशत एवं अधिकतम 11.80 लाख किसान को सब्सिडी के रूप में दो चरणों में मिलेगा。
लाभार्थी अंश लाभार्थी अंश 15 प्रतिशत सीवीओ डा. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि इकाई की स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.