मेरठ, नवम्बर 19 -- जिला जज मेरठ की कोर्ट में मंगलवार को सौरभ हत्याकांड की सुनवाई हुई। इस दौरान कैब चालक अजब सिंह की गवाही कराई गई। अजब सिंह, साहिल और मुस्कान को वीडियो कांफ्रेंस पर देखकर पहचान गया और बताया कि इन्हें ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड लेकर गया था। कैब चालक से वकील ने जिरह भी की। अब अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर तीन मार्च की रात पति सौरभ की हत्या कर दी थी। लाश को टुकड़ों में कर नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। इसके बाद साहिल, मुस्कान चार मार्च को कैब लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड चले गए थे। 17 मार्च को दोनों वापस आए और 18 मार्च को केस का खुलासा हुआ। इसी रोज पुलिस ने लाश बरामद की। 19 मार्च को साहिल, मुस्कान को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया। फिलहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.