विकासनगर, अप्रैल 7 -- सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज, साहिया के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत पतंजलि योगपीठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने योग, आयुर्वेद एवं प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य, उपचारात्मक आहार एवं प्राकृतिक चिकित्सा के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...