गाज़ियाबाद, मई 12 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में मंगलवार को सीटू के कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कहा कि नई श्रम संहिताओं से कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ेगा और उनके अधिकार कमजोर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे ठेका प्रथा बढ़ेगी और मजदूरों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...