नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा दमदमा साहिब में दीवान सजाए गए हैं। इस मौके पर विभिन्न रागी जत्थों ने गुरु की वाणी से संगत को निहाल किया। कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत की गाथाएं नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इससे युवा अपने इतिहास से प्रेरणा ले सकेंगे। उन्होंने सिख समाज से शिक्षा के लिए दसवंध निकालने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा ही कौम की सबसे बड़ी पूंजी है। साथ ही लोगों से 25, 26 और 27 दिसंबर को होने वाले नगर कीर्तन तथा शहीदी और प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील क...