नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह के बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी जोड़ मेल का आयोजन सोमवार को गुरुद्वारा दमदमा साहिब में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अमृत वेले से दोपहर 2.30 बजे तक श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। सुबह चार बजे सुखमनी साहिब जी और नितनेम बाणी के पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद आसा दी वार, गुरमत कथा और कीर्तन होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...