नई दिल्ली, फरवरी 28 -- पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को अहम मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। फखर जमां शतक लगाने से चूक गए और 42 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि साहिबजादा फरहान अपना शतक पूरा करने में सफल रहे। उन्होंने 59 गेंद में शतक पूरा किया। फरहान का टी20 विश्व कप 2026 में ये दूसरा शतक है। साहिबजादा फरहान और फखर जमां के बीच पहले विकेट के लिए 95 गेंद में 176 रन की साझेदारी हुई। साहिबजादा फरहान ने इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फरहान एक विश्व कप संस्करण में दो शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.