नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- सलमान अली आगा को लंबे समय तक बतौर कप्तान टेस्ट करने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साहिबजादा फरहान की तरफ रुख किया है। श्रीलंका की टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उसे मेजबान टीम के साथ तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टी-20 मैच रावलपिंडी में खेला जा चुका है। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका पर 4 विकेट से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने इसे 7 गेंदें शेष रहते 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।श्रीलंका ने बनाए 182 रन, लाहिरू ने खेली 91 रनों की पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब...