नई दिल्ली, फरवरी 28 -- पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका के पेल्लेकेले में खले जा रहे टी-20 विश्व कप 2026 के पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। पाकिस्तान बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा कर दिया जो दुनिया की किसी और बैटिंग जोड़ी नहीं कर सकी थी। साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया है। आज तक टी-20 विश्व कप के इतिहास में इससे बड़ी साझेदारी नहीं बनी है। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े। इसमें साहिबजादा फरहान ने 89 और फखर जमान ने 84 रनों की भागीदारी निभाई। 176 के योग पर जमान 84 रन बनाकर...