रुद्रपुर, फरवरी 28 -- गदरपुर, संवाददाता। महतोष चौकी के पास साहिबज़ादे चौक स्थित लोक निर्माण विभाग की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को मंगलवार को विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार एसडीएम एवं तहसीलदार एवं विभागीय अमले के साथ चौक पर पहुंचे थे, जहां अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित थी। मौके पर मौजूद साहिबज़ादे चौक कमेटी के सदस्यों ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए प्रशासन से तीखी बहस की। कमेटी का कहना था कि उन्हें पूर्व में पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस दौरान कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में आपसी बातचीत के उपरांत मामला शांत हुआ। लोक निर्माण विभाग के ईई मनोज कुमार को कमेटी की ओर से लिखित आश्वासन सौंपा गया। पत्र में कमेटी ने कहा है कि वह 5 मार्च तक स्वयं अपना सामान हट...