साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। गर्मी छुट्टियों में सैर-सपाटे पर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने वाया साहिबगंज एक और समर सेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को ट्रेन में भीड़ से राहत मिलेगी। 03204 किऊल-मालदा टाउन मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13.अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक (18 ट्रिप) रोजाना किऊल से सुबह 6:10 बजे खुलेगी। उसी दिन दोपहर तीन बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वही 03203 मालदा टाउन-किऊल मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक (18 ट्रिप) रोजाना मालदा टाउन से चाम चार बजे खुलेगी। अगले दिन दोपहर 01:00 बजे ट्रेन किऊल पहंुचेगी। दोनों तरफ से ये ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...