साहिबगंज, सितम्बर 5 -- साहिबगंज। साहिबगंज- हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (संख्या 13428/13427) ट्रेन एसी थ्री टायर कोच के साथ शनिवार को अपने निर्धारित समय सुबह 5:20 बजे साहिबगंज स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई। थर्ड एसी कोच जुड़ने से यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया है। ट्रेन के रवाना होने से पहले गाड़ी प्रदीपन व वातानुकूलन कार्यालय (साहिबगंज) के वरीय अनुभाग अभियंता प्रमोद कुमार मंडल ने विधिवत रूप से थर्ड एसी डब्बा में पूजन कर नारियल व लड्डू चढ़ाकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर किया। मौके पर एसएस गुड्डू कुमार समेत रेलवे कर्मी उपस्थित थे। यहां उल्लेखनीय होगा कि बीते दिनों पूर्व रेलवे महाप्रबंधक के साथ कोलकाता में झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा की हुई वार्ता में शीघ्र इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...