साहिबगंज, मई 21 -- साहिबगंज। शहर के गोराबाड़ी हाट के पास मछली मार्केट से गुरुवार को एक व्यक्ति की ब्लू रंग की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। उक्त व्यक्ति हटिया में सामान खरीदने आया था। खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो उक्त व्यक्ति ने तुरंत जिरवाबाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। सबसे पहले अंजुमननगर मुख्य सड़क पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। वहां पर बाइक को ले जाते एक युवक दिखाई पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी की मदद से अंजुमननगर के निचला टोला संथाली की झाड़ी से बाइक को बरामद कर लिया गया। बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है। समझा जा रहा है कि पुलिस की सक्रियता के चलते चोर बाइक को लेकर भागने में नाकाम रहा। बाइक को तत्काल झाड़ी में यह सोचकर छुपा द...