साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर मंगलवार की शाम बैठी दो युवती के साथ चार युवकों ने कथित रूप से छेड़छाड़ की। युवती के हो हल्ला करने पर आसपास से लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवकों को पकड़कर रेल थाना पुलिस को सौंप दिया। युवती मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इस मामले में युवती ने साहिबगंज रेल थाना में आवेदन देकर दीपक यादव , विकास कुमार , शिवम यादव समेत एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ करने व जाती सूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार युवती ने कहा कि वह दोपहर करीब 02:45 बजे ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर एक अन्य लड़की के साथ बैठी थी। इसी दौरान उक्त चार युवक उन दोनों के पास आया और मो...