साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। साहिबगंज जिला में ट्रेजरी जांच के लिए एसपी अमित कुमार सिंह ने मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। बोकारो व हजारीबाग जिला में पुलिसकर्मियों के वेतन की अवैध निकासी मामले सामने आने के बाद यह आदेश दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते दस सालों में ट्रेजरी से जिला पुलिस के स्तर से निकासी की गई राशि की जांच करेगी। इसमें खासतौर पर जवानों व पुलिस पदाधिकारियों के वेतन समेत अन्य मदों में हुई निकासी पर फोकस होगा। एसपी ने बताया कि ट्रेजरी से संबंधित साहिबगंज जिला पुलिस के सारे लेखा-बही की जांच कर ली गई है। प्रथम दृष्टया ऐसा कोई मामला यहां नहीं मिला है। भविष्य में ऐसी कोई गड़बड़ी न हो,इसके लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारी व शाखा कर्मियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.