साहिबगंज में पहली बार आयोजित होगी झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता
साहिबगंज, अगस्त 30 -- साहिबगंज। साहिबगंज में पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर रविवार को जिला कबड्डी संघ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। प्रेस कांफ्रेंस में 20वीं झारखंड राज्य जूनियर (बालक एवं बालिका) कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के आयोजन की औपचारिक घोषणा की गई। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 12, 13 एवं 14 सितंबर को सकरीगली स्थित रेलवे मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में निर्धारित आयु वर्ग के वही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनकी जन्म तिथि 04 नवंबर 2006 के बाद की होगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य साहिबगंज एवं पूरे झारखंड के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.