साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। झारखंड नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 की तैयारी के लिए एक माह के नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस शहर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज की ओर से करायी जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकेगी। शहर के जेएन राय रोड स्थित सूर्या नर्सिंग कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस निशुल्क कोचिंग कक्षा का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन संथाल परगना के आरडीडीई सह जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, पूर्व प्राचार्या डॉ. मृदुला सिन्हा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर महेंद्र सिंह, राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह, नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. विजय कुमार, सह निदेशक डॉ. सुमित कुमार व प्राचार्य वेंकट रेड्डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की...