साहिबगंज, अप्रैल 19 -- -साक्षरता मोड़ के निकट यज्ञ देखने बांका से आया था साहिबगंज साहिबगंज। शहर के संत जेवियर स्कूल के पीछे फेरी सेवा घाट पर रविवार की शाम करीब 4 बजे नहाने के दौरान एक युवक लापता हो गया। युवक बांका जिला के खजूर कोरामा गांव का निशांत कुमार (19) है। निशांत व पियुष दोनों आपस में चचेरे भाई है । निशांत अपने घर में सबसे छोटा भाई है। दोनों अपनी चचेरी बहन के घर साक्षरता चौक के पास आयोजित यज्ञ मेला देखने आया था। जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर दोनों अपने जीजा के भाई की बाइक लेकर भांजे के साथ घूमने जाने की बात कह कर घर से निकला था। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी तीनों नहाने के लिए फेरी घाट पहुंचे। सबसे पहले निशांत पानी में उतरा और उसके पीछे पियुष भी नहाने के लिए पानी में उतरा। सबसे पीछे भांजा में नहा...