साहिबगंज, अगस्त 30 -- साहिबगंज। साहिबगंज में उफनाई गंगा नदी का पानी बीते दो तीन दिनों से ठहरा हुआ है। इसमें बीते 24 घंटे से अधिक समय से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, बल्कि करीब सात-आठ सेंमी. जलस्तर घटा ही है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की सुबह जलस्तर 27.78 मी. पर स्थिर हो गया है। अब न घट रहा है और न ही बढ़ ही रहा है। रविवार की सुबह जलस्तर 27.78 मी. पर आकर दिनभर स्थिर है। जलस्तर स्थिर होने या कमने के कारण फिलहाल गंगा नदी में बाढ़ की समस्या गंभीर नहीं हुई है। अभी बाढ़ प्रभावित बहुत कम लोग व गांव हो सका है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हाथीदह में गंगा नदी के जलस्तर में आई कमी लेकिन खतरा बरकरारग्रामीणों की तैयारी हलांकि दियारा के कई गांव के ग्रामीणों ने बाढ़ की संभावना को देखते अपने घरों का सामान, बच्चे, औरतों, मवेशियों आदि को दुसरी जगह शि...