साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाके में 27-28 मार्च की रात को आई आंधी से करीब पांच घंटे यहां की बिजली गुल रही। कई जगह कच्चे मकान के छप्पर उड़ जाने व पेड़ की टहनियां गिरने की खबर है। आंधी से शहर के सकरुगढ़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर में बनाया बनाया गया भव्य पंडाल क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। इससे कॉलेज रोड पर काफी देरतक आवागतन प्रभावित हुआ। उधर,मेन रोड पर गिरे विशाल पंडाल को देखने मौैके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । चैती दुर्गा पूजा समिति व पंडाल निर्माण करने वाले कारीगरों ने काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा लाकर गिरे पंडाल को उठाकर खड़ा किया। पंडाल में बनाये गये मशहूर चित्रकार श्याम विश्वकर्मा की कलाकृत भी क्षतिग्रस्त हो गया था। श्याम ने पंडाल में महाभारत कालीन घटनाओं को कलाकृति के माध्यम से पंडाल में उकेरा है। मौैके पर पहुंचकर श्याम ने...