साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। साहिबगंज मंडल कारा से नौ बंदी को मधुपुर जेल शिफ्ट किया गया है। बताया जाता है कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। सूत्रों ने बताया कि वरीय अधिकारी के दिशा-निर्देश पर सभी बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मधुपुर जेल पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ और बंदियों को भी शीघ्र दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। कुछ समय पहले जेल आइजी ने राज्य के कुछ जिलों में क्षमता से अधिक बंदी होने से आ रही परेशानी को देखते हुए दूसरे जेल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। उस सूची में साहिबगंज मंडल कारा का भी नाम शामिल था। यह भी पढ़ें- क्राइम कंट्रोल व पेट्रोलिंग को जिले के थानों को 5-5 बाइक सूत्रों ने बताया कि साहिबगंज मंडल कारा में सामान्यत: 225 बंदियों के रखने की क्षमता है। औसतन यहां 300 से 330 तक बंदी रहते हैं। इससे ...