मुंगेर, फरवरी 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल थाना जमालपुर पुलिस ने सोमवार की अल सुबह साहिबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र से अपहृत तीन नाबालिग सहित एक अन्य बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। चारों नाबालिग बच्चों की बरामदगी किऊल जमालपुर के बीच अभयपुर स्टेशन से गुजर रही चलती ट्रेन नंबर 13032 जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से किया है। इसमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। हालांकि अपहरण कांड मामले में दो लड़कियां और एक लड़का का ही जिक्र है। रेल पुलिस ने राजमहल थाना पुलिस को सूचित कर परिजनों जमालपुर बुलाया और चारों को सुपुर्द कर दिया। इस बावत रेल जिला जमालपुर के एसआरपी विद्यासागर ने बताया कि अपहरण का मामला संबंधित जमालपुर रेल पुलिस व एस्कॉट को कोई जानकारी नहीं थी। रोज की तरह जमालपुर, भागलपुर और किऊल रेलखंड पर रेल एस्कॉट पार्टी गश्ती तेज कर रखी थ...