साहिबगंज, जुलाई 1 -- साहिबगंज। मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा है कि 2027 में साहिबगंज के लोगों को नई ट्रेन समेत रेलवे की ओर से कई सौगात मिलेगी। इसे लेकर रेलवे के स्तर से तैयारी चल रही है। डीआरएम ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, आरक्षण टिकट काउंटर समेत अमृत भारत परियोजना के तहत बन रहे रेलवे स्टेशन का जायजा लेते हुए जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए ।

नई ट्रेन और सुविधाएँ डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का ख्याल रखना रेलवे की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय झरना कॉलोनी स्थित ईएमयू शेड में पिट लाइन बनने की कवायद चल रही है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से जमीन मिलने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि पिट लाइन के लिए नवोदय विद्यालय की जमीन की मांग राज्य सरकार से की गई है, लेकिन अभी तक राज्य सरकार से इसपर कोई पॉजिटि...