साहिबगंज, अप्रैल 2 -- साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के जमीन पर कुछ लोगों की ओर से जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराये जाने पर गुरूवार को जमीन पर कॉलेज के प्राचार्य की अगुवाई में सभी शिक्षक आदि ने पहुंच कर काम रूकवाया। बताया जाता है की कॉलेज के पीछे परती जमीन पर निर्माण कार्य कराने को लेकर जेसीबी चलाया जाने की सूचना पर समूचा कॉलेज वहां जाकर विरोध जताते काम रोक दिया। कॉलेज का कहना है की यह जमीन उसकी है और यहां निकट भविष्य में कॉलेज का पुस्तकालय या छात्रावास बनाया जायेगा। हलांकि इसे लेकर प्राचार्य की ओर से 13 मार्च को अनुमंडलाधिकारी को आवेदन देकर जमीन के बारे में सूचना दी गई थी। इसके बाद भी अनुमंडलाधिकारी की ओर से इस दिशा में कोई पहल या कार्रवाई नहीं किया जाने पर अनुमंडलाधिकारी के कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठते हैं कि क्या वे भी जबरन कब्ज...