साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- साहिबगंज। झारखंड एथलेटिक्स टीम आगामी चयन प्रक्रिया व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए शनिवार को रांची से गोवा रवाना हुई। टीम में साहिबगंज के राजस्थान इंटर विद्यालय के नवम कक्षा के छात्र व खेल विभाग की ओर से संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र (साहिबगंज )के प्रशिक्षु एमानुएल किस्कू भी शामिल है। 04 से 08 अक्टूबर तक उत्तर गोवा के बम्बोलिम में आयोजित चयन प्रक्रिया में वे भाग लेंगे। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से आईएसएफ 2026 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। चयनित भारतीय टीम आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 03 से 08 दिसंबर 2026 तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो आईएसएफ 2026 में हिस्सा लेगी। वहां एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। फोटो 10, एथलीट एमानुएल किस्कू ।

हिंदी हिन्दु...