रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष आर्य ने साहिबगंज जिले में निर्माणाधीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल परियोजना के साथ मिर्जाचौकी-फरक्का राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर के पैकेज-वन और पैकेज-टू के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल क्षेत्र की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजना है। इसके निर्माण में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। यह भी प...