साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। शहर के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थी रहे 50 साल के विवेक भरतिया ने 18 दिनों की ट्रैकिंग कर एवरेस्ट बेस कैम्प पहुंच रिकार्ड बनाया है। यह कैम्प नेपाल के खुम्बु क्षेत्र से 5,364 मीटर यानी 17,598 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान एवरेस्ट के टॉप यानी शिखर से ठीक नीचे स्थित है। विवेक के चाचा व स्थानीय वार्ड पार्षद सुशील भरतिया ने बताया कि वहां का तापमान हमेशा माइनस 22 डिग्री तक रहता है। वहां सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखता है। पानी का कहीं नमोनिशान तक नहीं है। इससे पहले उन्होंने दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ट्रैकिंग करते करीब 10 स्थानों का सफर पूरा कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- ईको टूरिज्म के विद्यार्थियों ने कार्बेट पार्क किया भ्रमण उन्होंने अपनी यात्रा नेपाल के काठमंडू से शुरू होकर वापस काठमंडू में आकर पूरा किय...