साहिबगंज, मार्च 22 -- साहिबगंज। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की साहिबगंज शाखा और संत जेवियर्स स्कूल की ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सोक्सा) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ओल्ड एज होम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। मौके पर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साहिबगंज के ओल्ड एज होम में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग डेढ़ दर्जन वृद्ध व वृद्धाओं की जांच की गई। चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवाइयों का वितरण किया। जांच के दौरान एक हर्निया मरीज की पहचान की गई। इसके ऑपरेशन व इलाज सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क कराने की घोषणा की गई। इसके लिए ओल्ड एज होम की इंचार्ज वंदना कुमारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर का नेतृत्व सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विजय क...