साहिबगंज: यज्ञ मेले में गोली चलने से खिलौना दुकानदार घायल,रेफर
साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक पर लगे श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ मेले में सोमवार की रात करीब एक बजे गोली चल गई। गोली एक खिलौना दुकानदार को लगी है। वारदात के बाद गोली चलाने वाला बदमाश मौके से फरार हो गया। इधर, घायल खिलौना दुकानदार को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। घायल दुकानदार चानन (जिरवाबाड़ी) के महेश मंडल का पुत्र शिव कुमार(24) है। अस्पताल में मौजूद घायल युवक की बहन फूलो देवी ने बताया कि शिव रोज की तरह मेले में खिलौने की दुकान लगाया था। रात करीब एक बजे दुकान समेट कर पास के अन्य दुकानदारों के साथ मेला परिसर में बैठक कर भोजन कर रहा था। इसबीच अचानक उसे गोली लग गई। गोली कहां से चली और किसने चलाया, उसे कुछ भी पता नहीं चला। घायल दुकानदार ने बताया कि उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.