शामली, अक्टूबर 5 -- शामली। शहर के प्रसिद्ध कवि प्रदीप टांक मायूस को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए काशी हिंदी विद्यापीठ, बनारस की ओर से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चार अक्टूबर को नागलोई, दिल्ली स्थित सुरभि स्टूडियो में आयोजित वंदेमातरम सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में स्वागत एवं साहित्यिक चर्चाएं, द्वितीय सत्र में काव्य पाठ तथा तृतीय सत्र में सम्मान समारोह हुआ। काशी से पहुंचे कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कवि प्रदीप मायूस को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। समारोह में साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए कई साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। हरियाणा के सुनील शर्मा को विद्या सागर सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता...