गया, मार्च 22 -- जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन का 77वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सम्मेलन भवन स्थित डॉ. मंजू करण सांस्कृतिक सभागार में आयोजित समारोह में मगध प्रमंडल के कवि और साहित्यकार शामिल हुए। तीन सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र, सम्मान सत्र व काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। पहले सत्र में सभापति सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र ने स्वागत भाषण में कहा कि साहित्य सम्मेलन अपने स्थापना काल से ही साहित्यकार और कवियों को बेहतर मंच प्रदान किया है। यहां से कई कवि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन चुके हैं। इस अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन के मुख्य पत्रिका अंत: सलिला का लोकार्पण किया गया। यह 17 वर्षों पर प्रकाशित पत्रिका का अंक काव्य संध्या पर आधारित है।इसके बाद महामंत्री सुमंत ने द्विवार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। लाभ का बजट पे...