महोबा, मार्च 28 -- महोबा,संवाददाता। वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में छात्रों के द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर स्वास्थ्य , शिक्षा की जानकारी हासिल की। वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस शिविर आयोजित किया गया जहां छात्रों के द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया गया। सर्वे में स्वास्थ्य शिक्षा आदि के बारे में जानकारी हासिल की गई। नोडल अधिकारी डॉ संतोष कुमार पांडेय ने साहित्य का समाज में प्रभाव विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। साहित्य के द्वारा समाज को दिशा मिलती है और इसका हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। डॉ सोवित कुमार गुप्ता, डॉ एसएस राजपूत, डी के खरे, शैलेस तिवारी, डॉ के सी वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...