गाजीपुर, जून 1 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के माई जी कुटिया परिसर में पत्रकार संघ की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शनिवार की रात काव्य की रसधारा बह उठी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह और कवियों ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिसके बाद कवित्री विभा सिंह ने मां सरस्वती वंदना से मंच की शुरुआत की। विधायक ओमप्रकाश सिंह कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। सम्मेलन में कवियों ने सामाजिक कुरीतियों, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से तीखे प्रहार किए। कवि हेमंत निर्भीक की ओजपूर्ण कविता पर पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- तुमको पाकर के मैं गंगाजल हो गया... वहीं कवित्री पिंकी अरविंद प्रजापति और पूनम श्रीवास्तव की सृंगार और द...