लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, संवाददाता। साहित्यिक संस्था अमृतायन की ओर से हजरतगंज प्रेस क्लब में साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गंगा प्रसाद शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. राम सागर यादव, राम बहादुर मिश्र, डॉ. शिव भजन कमलेश और पं. आदित्य द्विवेदी ने नवगीतकार डॉ. अशोक अज्ञानी की कृति लौट आओ फिर परिंदों, वरिष्ठ साहित्यकार रामशंकर वर्मा की कृति कटे अंधेरी रात दोहा संग्रह तथा गीतकार पुष्पेन्द्र प्रेमी की कृति तुम भी पत्थर हो जाओगे गीत संग्रह का लोकार्पण किया। लोक गायिका डॉ. रंजना अग्रहरि ने तीन कृतियों की चयनित तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। यहां केवल प्रसाद सत्यम, कुमार तरल, डॉ. अरविंद झा, दिनेश तिवारी अचलेश सिंह, संदीप यादव, कवि सूर्यप्रकाश सूरज, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि...