गोड्डा, अप्रैल 14 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। संविधान शिल्पी डॉ. भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर स्थानीय गांधी मैदान स्तिथ इंडोर स्टेडियम के कुश्ती कक्ष में स्थानीय साहित्य संगिनी संस्था द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता कर रहे विभिन्न खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सचिव सुरजीत झा ने भीम साहब के आदर्शों की चर्चा करते हुए उमके आदर्शो पर चलने की बात कही इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता लोक मंच सचिव सर्वजीत झा ने बाबा साहेब के जीवन वृत्त एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, झारखंड दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष कुमार सिंह, साहित्य संगिनी की प्रधान संरक्षिका गीता मिश्रा, संरक्षक प्रकाश यादव, महासचिव विनीता प्रियदर्शिनी, अमरेंद्र सिंह बिट्टू, सुभाष चन्द्र दास, आकाश...