गोड्डा, अप्रैल 20 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। महिलाओं की साहित्यिक संस्था साहित्य संगिनी द्वारा रविवार को अक्षय तृतीया के मांगलिक अवसर पर एक बैठक सह काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय शांति नगर स्थित भवन में संस्था के संरक्षक सुरजीत झा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में जहां संस्था की संपन्न सारी गतिविधियों की समीक्षा के पश्चात आगामी गुरुवार 23 अप्रैल को जानकी नवमी के अवसर पर अपराह्न 4 बजे से पुनः काव्य गोष्ठी के आयोजन सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री झा ने अक्षय तृतीया के अद्वितीय पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए अवतरण दिवस पर भगवान श्री परशुराम के विशाल व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- ...जो श्रीहरि के अंश हैं और ...