साहित्य संगम संस्थान की झारखंड इकाई का पुनर्गठन
रांची, जून 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान की झारखंड इकाई का मंगलवार को पुनर्गठन हुआ। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ निवेदिता श्रीवास्तव 'गार्गी' को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूनम वर्मा अनूप को प्रदेश सचिव व ऋतुराज वर्षा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। डॉ प्रशांत करण को केंद्रीय कार्यकारिणी में संरक्षक बनाया गया। बिहार के पटना जिला इकाई का भी संगठन विस्तार कर विभा वर्मा वाची को पंच परमेश्वरी मनोनीत किया गया है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र ने सभी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.