नई दिल्ली, अगस्त 29 -- सुधीश पचौरी,हिंदी साहित्यकार एक दिन जंतर मंतर पर साहित्यिक गोष्ठी हुई, जिसका विषय था- 'आज साहित्य खिड़की में ही क्यों रहता है, खिड़की साहित्य में क्यों नहीं रहती?' यानी जब सबका साथ, सबका विकास हो चुका है और सबको आवास मिल चुका है, तो साहित्य खिड़की में ही क्यों रहता है, खिड़की साहित्य में क्यों नहीं रहती? एक जेन-जी लेखक कहने लगा कि जब तक साहित्य का बचवा खिड़की तोड़ बाहर आकर जंतर मंतर पर 'हल्ला बोल' नहीं करता, तब तक हमारी पिज्जा पड़ताल जारी रहेगी। नीचे से आवाज आई- ये क्या 'ढिल्लूलूलू सिल्लूलूलू' कर रहा है बे, पहले तू तो खिड़की से बाहर निकल, रील बना और हमें नचा। नहीं तो हम तेरा उल्लूलूलू बना देंगे। तेरे चमचे साहित्यकार भी कुछ न कर सकेंगे। इसी बीच गिल्लूलूलू गाने लगे- हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब एक दिन...। तभी पीछे...