लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- पलियाकलां, संवाददाता। शहर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी के कविता संग्रह अभिव्यंजना का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्य मानवीय चेतना के संवर्धन का पर्याय है। यह मानसिक प्रदूषण दूर करने का सर्वोत्तम उपाय है। यह मानवीय संबंधों की जननी है। यह सामाजिक चेतना का मार्ग प्रशस्त करता है। भाटी की काव्य साधना अभिनंदनीय है। इन्होने सम सामायिक तथ्यों को स्पर्श कर सकारात्मक संदेश दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीतापुर के सह विभाग प्रचारक अविनाश ने कहा कि साहित्य समाज का परिषकरण कर समुन्नत राष्ट्र का निर्माण करता है। प्रान्त घोष प्रमुख संतोष ने कहा कि साहित्यतकारों ने समय समय पर द...