काशीपुर, मार्च 28 -- काशीपुर। साहित्य दर्पण संस्था 50 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगी। संस्था अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे से अग्रवाल सभा में आयोजित समारोह में भव्य स्मारिका विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा l कवि सम्मेलन में मुरादाबाद के श्रीकृष्ण शुक्ला, बहजोई के रूप किशोर गुप्ता, संभल के अतुल कुमार शर्मा, पीलीभीत के अविनाश चंद्र मिश्रा, फिरोजाबाद के संजीव शर्मा तपन, और गदरपुर के सुबोध कुमार शर्मा, रुद्रपुर के जयंत शाह आदि कवि शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...