प्रयागराज, मार्च 8 -- साहित्य घराना आरा बिहार की ओर से नर्वदेश्वर तिवारी जी की स्मृति में 15 मार्च को सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन मुंडेरा स्थित रामकृष्ण मिशन सभागार में किया जाएगा। संयोजक श्रीराम तिवारी 'सहज' के अनुसार, अंजू विश्वकर्मा के संपादन में प्रकाशित काव्य संग्रह 'गाथा वीरांगनाओं की' का विमोचन किया जाएगा। काव्य संग्रह में निरंजन कोकबान, आलोक कुमार यादव, डॉ. अर्पणा आर्या, समर बहादुर सरोज समेत कई रचनाकारों की कविताएं शामिल हैं। मुख्य अतिथि भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी बसंत कुमार शर्मा और सेना के धार्मिक शिक्षक सुजीत मिश्रा होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...